फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से साढ़े तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के मारोग में पस्सी गिरने पर रविवार सुबह करीब साढ़े तीन घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह करीब 10.30 बजे राजमार्ग खुलने पर वाहन चालकों को राहत मिली। राजमार्ग सुबह 7 बजे से 10.30 बजे तक यातायात बंद रहा। ु जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मारोग और मंकी मोड़ इलाके में पहाड़ से पस्सी गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। जब इसकी सूचना फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को मिली तो तुरंत मशीनरी को मौके पर भेज दिया गया और राजमार्ग को खोलने काम शुरू कर दिया गया। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ फंसे ज्यादा वाहन ट्रक थे, जोकि कश्मीर की तरफ जरूरत का सामान लेकर जा रहे थे और कुछ सामान छोड़ कर वापस लौट रहे थे। राजमार्ग बंद होने के बाद भी उधमपुर में वाहनों को रोकने के बजाए घाटी की तरफ रवाना किया गया। मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजमार्ग खुल पाया और वाहनों को रवाना किया गया। वाहनों को बारी-बारी से ही जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें