फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

277 फ्रंट लाइन वर्कर्स सहित 351 को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर में शनिवार को कुल 351 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। इनमें 277 फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं और 74 स्वास्थ्य कर्मचारी है। वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी वैक्सीन लगाने वाले सेेंटर में बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में तीन दिन से स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है। इनकी संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन के अंदर करीब एक हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। शनिवार को भी सुबह नौ बजे वैक्सीन देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। इसके बाद शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही। शनिवार को 74 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और शाम तक 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने 245 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। स्वास्थ्य विभाग ने 277 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाकर लक्ष्य से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें