फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 लोगों ने कोरोना को दी मात, दो पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को एक साथ 15 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसी के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 14 सक्रिय मामले रह गए हैं। जिला उधमपुर अब धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर करीब आठ लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक महीने से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इनकी संख्या में कमी से प्रशासन को भी बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का काम करने के साथ लोगों के कोरोना टेस्ट करवाने की प्रक्रिया को भी लगातार जारी रखा है। हर रोज 100 के करीब लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। पहले जहां हर रोज दस के करीब दो कोरोना संक्रमित पाए जाते थे तो अब इनकी संख्या एक या फिर दो ही रहती है।
शुक्रवार को उधमपुर में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। यह दोनों बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाया गया है। जबकि दूसरा व्यक्ति शहर का रहने वाला था। इसके संपर्क में रहने पर करीब आठ लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसी के साथ शाम तक कुल 15 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। इनकी रिपोर्ट दोपहर के समय निगेटिव आई। सबने राहत की सांस ली। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4214 हो गए हैं। इनमें से 4143 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 14 सक्रिय मामले रहे गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 33 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। दो प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें