फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पुलिस ने शहर में की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। पुलिस ने अब यात्री वाहनों की भी जांच करना शुरू कर दिया है। यात्रियों के बिना मास्क नजर आने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को रिकॉर्ड 234 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को पुलिस ने सलाथिया चौक, जखैनी चौक सहित कई स्थानों पर नाके लगाकर यात्री वाहनों को रोका और यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की। कई यात्रियों को बिना मास्क पहने यात्रा करते पाया गया तो उनके चालान काट कर कार्रवाई की गई।
इसके साथ कई निजी वाहनों को रोक कर भी बिना मास्क पहने लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने यात्रियों को नियमित तरीके से मास्क पहनने को लेकर भी जागरूक किया। यात्रियों को समझाया कि कोई भी बिना मास्क के बाहर न निकले। मास्क पहनकर ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें