चिनैनी। नगर में जिला प्रशासन की तरफ से 257 लोगों के टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लाक चिनैनी के अंतर्गत पड़ते दूरदराज के गांव सीरा बी और स्वास्थ्य केंद्र कोलाख में कोविड टेस्टिंग के शिविर लगाए।
ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. देव राज मीशरा ने बताया कि स्थानीय सरपंच अमिताभ की तरफ से इलाकों में शिविर लगाने की मांग की गई थी। इसके बाद मोबाइल टीम गठित करके भेजी गई। सीरा बी में टेस्टिंग की प्रक्रिया साढे़ तीन बजे से रात आठ बजे तक चली जिसमे 187 लोगो के टेस्ट किए गए, जिनमें से 6 संक्रमित पाए गए। स्वास्थय केंद्र कोलाख में शिविर के दौरान खराब मौसम के चलते बिजली चली गई, लेकिन टीम ने इमरजेंसी लाइट की मदद से 47 लोगों के सैंपल लिए, जबकि शुक्रवार सुबह भी 20 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें 3 संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को होम आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए।