उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए सैंपलिंग का काम मंगलवार को भी जारी रहा। शाम तक 900 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। अब शहर के साथ ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भी तेजी के साथ लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
बुधवार को रेड जोन आदर्श कालोनी के साथ आईटीआई कालेज, जिला अस्पताल, रामनगर, चिनैनी, मजालता के विभिन्न हिस्सों में लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही करीब 15 प्राइमरी हेल्थ सेंटर भी लोगों के सैंपल लिए गए। टेस्ट करवाने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की लंबी कतार लगी रही। सैंपल क्लेक्शन सेटर में तो शाम तक लोग सैंपल देने के लिए पहुंचते रहे। शाम तक जिले में 900 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे।