फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में चिनैनी में दिखा कोरोना का ज्यादा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना के कहर के बीच जिले सहित तहसील में कोरोना कर्फ्यू जारी है। लेकिन इसके बावजूद चिनैनी में रोजाना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण कई इलाकों को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर पाबंदियां लगाई गई हैं, ताकि संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके। ब्लॉक में मई माह में संक्रमण के ज्यादा मामले मिले हैं। मौजूदा समय में संक्रमण का आंकड़ा 837 पहुंच गया है, जिनमें से 281 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उधर, तहसील में कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी जोरशोर से जारी है। पिछले माह के मुकाबले इस माह ज्यादा मामले सामने आए है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास जारी है। इसमें कई स्थानों पर नाके, बैंक में जाने के लिए टेस्ट अनिवार्य, बेवजह घूमने पर रोक, लाकडाउन आदि का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
चिनैनी ब्लॉक में होम आइसोलेशन में 269 और अस्पतालों में 12 लोग आइसोलेट हैं। इनमें चिनैनी सीएचसी में सात, जिला अस्पताल में एक, गांधीनगर अस्पताल में एक, नारायणा में एक, महाऋषि दयानंद अस्पताल में एक व एक का एमएच में इलाज जारी है। ब्लॉक में कोरोना से 14 लोगों की जान जा चुकी है। बेश्टी और पंचायत कटवालत के तीन मोहड़े माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां पर टेस्टिंग जारी है।
विज्ञापन

पंचायत के तीन मोहड़ों में संक्रमण के 22 मामले सामने आए हैं, जिस कारण इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कोविड जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें सभी लोगों के टेेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 800 टेस्ट हुए हैं। ज्यादातर लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सूचित करने के लिए कहा है।
- सोम राज गोस्वामी, सरपंच
माइक्रो कंटेनमेंट और बफर जोन में संक्रमण के 29 मामले हैं। कंटेनमेंट जोन में मंगलवार से कोरोना जांच शुरू की जाएगी। ब्लॉक में 281 सक्रिय मामले हैं और 14 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वैक्सीनेशन जारी है और सोमवार को 296 लोगों को टीका लगवाया गया है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जांच बढ़ा दी गई है। धारा 144 के साथ ही कई जगह नाके लगाए गए हैं, ताकि लोग बेवजह बाजारों की ओर न जाएं।
- डॉक्टर नवीन कोतवाल, नोडल अधिकारी
माइक्रो कंटेनमेंट जोन में नोडल अधिकारी तैनात किए गए है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसे तुरंत हल किया जा सके। इसके अलावा इलाके में नजर रखी जा सके। अभी तक वहां पर स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

- अब्दुल सत्तार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें