फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप के बाद औषधीय पौधों की सुगंध से महकेगा कुद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। मनमोहक वादियों के साथ ही कुद की भागोलिक दशाएं और मौसम विशेष स्थान दिलाती हैं। जम्मू संभाग का पहला ट्यूलिप गार्डन होने का दर्जा प्राप्त इलाका अब जल्द ही औषधीय पौधों की सुंगध से महकेगा। इससे जहां क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी वहीं लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य लाभ के लिए जड़ी-बूटियां भी घर द्वार पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

जम्मू संभाग केे विकसित पर्यटन स्थल कुद की पीएचसी में हर्बल पार्क बनाने की योजना है, जिसके तहत पीएचसी प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्क में औषधियां उपलब्ध होने से लोगों को बीमारियों का इलाज करवाने में मदद मिलेगी।
पीएचसी कुद में हर्बल पार्क बनाने की योजना है। जल्द ही भूमि को समतल किया जाएगा। हर्बल पार्क में करीब चार किस्म की तुलसी के साथ ही अश्वगंधा और एलोवेरा लगाया जाएगा। इससे मधुमेह के मरीजों को लाभ मिलेगा। कुद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अधिन आ गया है, जिस कारण लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी और योग का भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉक्टर संदीप भारद्वाज, सीनियर फार्मासिस्ट, कुद पीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें