फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में कोरोना दर बढ़ कर पहुंची 0.5 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन कर कोविड रिपोर्ट प्रस्तुत की है। बताया कि गत सप्ताह के 36 मामलों की तुलना में जिले में वर्तमान में 51 सक्रिय मामले हैं। इस कारण संक्रमण की दर 0.34 फीसदी से बढ़कर 0.5 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि 7572 टेस्ट किए हैं। अभी इस सप्ताह में मात्र 40 मामले आए हैं। इसके साथ ही डेल्टा वेरियंड के तीन तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

दूसरी लहर में 1938 पॉजिटिव मामलों में से 1871 स्वस्थ हो चुके हैं। जिला अस्पताल में मात्र 3 लोग उपचाराधीन हैं। मामले बढ़ने से प्रशासन और जनता के लिए चिंताजनक बात है। उन्होंने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही कोविड टीका लगवाने का आग्रह किया है। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 100.55 फीसदी व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। 18-44 वर्ष की आयु सीमा के तहत 43 फीसदी लोगों को टीका लगया गया है। शहर में और शिविर लगाकर दुकानदारों, वाहन चालकों व आम लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें