फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में दो कोरोना संक्रमित, 9 स्वस्थ होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में रहने वाले दस लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ टेस्ट भी करवाए गए हैं। राहत की बात यह है कि शाम तक कुल नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। हालांकि बीच में कुछ दिन ऐसे भी निकले हैं, जब अचानक से मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। एक दिन ऐसा भी निकला है, जब जिले में एक साथ 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन सप्ताह से संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। वीरवार को तो जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। शुक्रवार को शाम तक कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि नौ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4318 हो गए हैं। इनमें से 4212 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 49 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 43 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 51 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें