फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में दो लोग संक्रमित मिले, तीन ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। जिले में लगातार मामले कम हो रहे हैं और इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी कारण जिले में सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। दो लोगों में एक चिनैनी और एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11268 हो गए हैं। इनमें से 11105 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 135 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 28 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें