फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने कटड़ा में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से धर्मनगरी कटड़ा में रोष रैली निकाली गई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने केंद्र सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने सहित टैक्स के जाल में जनता को फंसाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के लिए जम कोसा है।
विज्ञापन

वीरवार को कांग्रेस की ओर से कटड़ा में महंगाई के खिलाफ रोष रैली प्रदेश प्रधान गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में निकाली गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों पर टैक्स पर टैक्स लगा कर जीना मुहाल कर दिया है। भाजपा वोट बैंक की राजनीति कर रही है। विकास करना तो दूर लोगों को टैक्स के जाल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां लोग पहले से ही कोरोना महामारी से परेशान हैं वहीं भाजपा लोगों से जबरन वसूली में लगी है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला, मूलाराम, कांग्रेस सेवा दल के प्रधान राजेश सधोत्रा, बलवान सिंह, अंबरीष मगोत्रा, युवा प्रधान उदय सिंह, कांग्रेस महिला प्रधान तमन्ना हीर, पार्षद रवि नाग, सोनू ठाकुर आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें