फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक पर देशद्रोह के तहत कार्रवाई के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा विधायक आरएस पठानिया के विरोध में रोष रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- आरएस पठानिया के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


- शहीदी स्मारक चौक से डीसी कार्यालय परिसर तक निकाली रोष रैली, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विधायक रणवीर सिंह पठानिया की ओर से वायुसेना के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने रोष रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।

सुबह 11 बजे के करीब पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया और कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अगुवाई में रोषी रैली निकाली गई। दोमेल स्थित पुलिस शहीद स्मारक स्थल से शुरू हुई रैली धार रोड से होते हुए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भगत और महिला पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा पकड़ा था। सभी भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद तथा सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते नजर आए। रैली को लेकर पुलिस सुरक्षा का भी उचित प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

सुमित मगोत्रा ने कहा कि भाजपा विधायक पठानिया ने वायुसेना का अपमान कर मर्यादा की सीमा लांघ दी है। यह निंदनीय और चिंताजनक है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक की वायुसेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मौन है। अभी तक न तो उन्हें निलंबित किया गया और न ही किसी प्रकार की अन्य कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा बयान किया अन्य पार्टी के नेता ने दिया होता तो अब तक भाजपा सरकार उसको देशद्रोही करार देकर जेल के अंदर भेज चुकी होती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इस रैली के माध्यम से हमने सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ ऐसे भाजपा नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है जिन्होंने अभद्र बयानबाजी से सेना का अपमान करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो देशभर में इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें