फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का पालन-पोषण करने से महरूम हुए रेहड़ी-फड़ी वाले, जल्द करेंगे समाधान : मगोत्रा

विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस की मासिक बैठक को संबो​धित करते हुए सुमित मगोत्रा।
विज्ञापन
- कांग्रेस की मासिक बैठक में उठाए गए जनहित से जुड़े मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय ब्लॉक प्रधान राजेश गुप्ता की ओर से किया गया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद खजूरिया व कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। मगोत्रा ने कहा कि रेहड़ी-फड़ी वाले परिवार का पालन पोषण करने से महरूम हो गए हैं, इनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
मंच का संचालन कांग्रेस के युवा नेता बलवान सिंह ने करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर आज देश में सभी लोग कांग्रेस पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। उनका कहना था कि सुमित मगोत्रा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे लेकिन आज भी जनता में जाकर उनका विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि मगोत्रा आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। वहीं, बैठक में दूरदराज इलाके से आए लोगों ने उनको अपनी परेशानियों से अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द हो।
विज्ञापन

बैठक में रेहड़ी वालों ने भी अपनी समस्याएं बताईं और कहा कि उनकी लाइसेंस वाली रेहड़ियों को भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हटा दिया है। एक महीने से वह बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं दे पा रहे हैं और बिना लाइसेंस वाली रेहड़ी वालों से एफिडेविट मांगे जाने के बाद भी उनकी रेहड़ियां नहीं दी जा रहीं। मगोत्रा ने रेहड़ी वालों को भरोसा दिलाया कि उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए वह हर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता परेशान है क्योंकि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में भाजपा सरकार विफल रही है। उन्होंने बैठक में आए लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम हमेशा उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें