फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। देश सहित प्रदेश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचैरी में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है और आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक कृष्ण चंद भगत के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोपहर को पंचैरी बाजार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हर व्यक्ति परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। आम आदमी की कमर टूट चुकी है। चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने देशवासियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही भूल गए हैं। महंगाई के कारण कई दिनों से आम आदमी सड़कों पर उतर कर विरोध जता रहा है। लेकिन सरकार की तरफ से महंगाई पर रोकने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक महंगाई पर लगाम नहीं लगाई जाती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें