फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप उपाध्यक्ष ने आदर्श कॉलोनी में रोका सीवरेज पाइप का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में चल रहे सीवरेज के काम से वार्ड 4 के पार्षद एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह खालसा खुश नहीं हैं। उन्होंने वार्ड वासियों की ओर से यूईईडी की शिकायत मिलने वीरवार को आदर्श कॉलोनी में काम रुकवा दिया। साथ ही प्रशासन से पूरे काम की उच्च स्तरीय जांच की मांगी की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना था कि जब से क्षेत्र में सीवरेज का काम चलना शुरू हुआ है, ठेकेदार या कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर काम का जायजा लेने नहीं आया है। केवल मजदूरों के हवाले कर इस काम को पूरा किया जा रहा है। इसमें गुणवत्ता का भी कोई ध्यान नहीं है। बार-बार कहने के बाद भी संबंधित विभाग अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं कर रहा है। ठेकेदार भी अपनी मनमानी से लीपापोती कर रहा है।
वहीं, मौके पर पहुंचे नप के उपाध्यक्ष ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में सीवरेज का काम नियमों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। नगर की आदर्श कॉलोनी में सीवरेज की पाइप बिना कंक्रीट के मिट्टी में दबाकर खानापूर्ति की जा रही है, जिनसे पहले ही पानी का रिसाव हो रहा है। इस काम से जलापूर्ति पाइप भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बार-बार कहने के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं की गई है। इसके अलावा काम की गति बेहद धीमी है। 20 फुट पाइप डालने में छह दिन लगा दिए हैं। फिर भी काम अधर में लटका हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस काम की खानापूर्ति की कार्यप्रणाली को देखकर वह खुद असमंजस में हैं कि इस काम से शहरवासियों को फायदा मिलेगा या भविष्य में उन्हें अधिक परेशानी उठानी पडे़गी? इसलिए, उनकी मांग है कि इस काम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि फिलहाल संबंधित अधिकारियों से बात होने के बाद उन्होंने इसमें सुधार का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को इस मामले में नगर परिषद की बैठक में विशेष चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें