फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आयोजन में खलल डालने की एसडीएम से शिकायत

Wed, 24 Sep 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव और अखंड ज्योति यात्रा में खलल डालने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने एसडीएम से शिकायत की है। तनाव की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। गौरतलब है कि अखंड ज्योति कमेटी घास मंडी में पिछले 28 वर्षों से अखंड ज्योति यात्रा और नवरात्र महोत्सव का आयोजन कर रही है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने आयोजन स्थल पर लगाए झंडे उखाड़ कर रेत, सरिया रख दिया।

इस पर आपत्ति जताते हुए कमेटी के सदस्य म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ के पास पहुंचे। वहां सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति एमसी के ईओ की शह पर यह काम कर रहा है। वह माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने और ईओ के खिलाफ कार्रवाई कर बर्खास्तगी की मांग की है। कांग्रेस के आरएस पठानिया, नेकां के सुभाष कुडियार ने भी इसकी निंदा की है। शिकायत करने राकेश, अशोक, विशाल, व्यापार मंडल के प्रधान जोगिन्द्र वंगाथिया, भाजपा के रामेश्वर गुप्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें