फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क सुरक्षा पर प्रतियोगिता... अर्पित, भूमिका बंद्राल और दीक्षा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर के रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से सड़क सुरक्षा, एक साझा जिम्मेदारी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में तीन छात्र शामिल थे। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात नियमों और जिम्मेदार ड्राइविंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सराहनीय ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र अर्पित बंद्राल, भूमिका बंद्राल और दीक्षा शर्मा विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्य डाॅ. भवनेश चंद अंथाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत डाॅ. सुनील कुमार के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने युवाओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए छात्रों से सड़कों का उपयोग करते समय जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें