फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गौरी कुंड में जल्द बनाया जाएगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गौरी कुंड में तीथ यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जल्द सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इस योजना पर तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस सामुदायिक स्वच्छता परिसर के बनने से गौरीकुंड आने वाले तीर्थ यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों और स्थानीय लोगों को शौचालय की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में भी लाभ मिलेगा। स्थानीय चैन सिंह, राम चंद, राजकुमार, सोनू व अन्य का कहना है कि जम्मू संभाग के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चिनैनी के सुद्धमहादेव में सालभर तीर्थ यात्रियों की आवक बनी रहती है।
विज्ञापन

सुद्धमहादेव और मानतलाई आने वाले तीर्थ यात्री रास्ते में गौरीकुंड क्षेत्र में माता पार्वती की तप स्थली के पवित्र कुंड के दर्शन भी करते हैं। इसलिए गौरकुंड में भी श्रद्धालुओं की काफी आवक रहती है। लेकिन गौरीकुंड में सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से उनको काफी परेशानी पेश आती है।
ऐसे में यहां सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसके बनने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के वातावरण की स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


कोट...
गौरीकुंड क्षेत्र में सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने के लिए निविदा जारी हो गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
- मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें