फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोजड़ा सड़क पर बिछाई जाए तारकोल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते रठियान पंचायत के जोजड़ा इलाके में सड़क पर तारकोल डालने की मांग को लेकर महिलाओं का शिष्टमंडल मंगलवार को डीसी कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंप कर अपनी परेशानी को रखा। महिलाओं ने बताया कि सड़क को पक्का न किए जाने के कारण गांव का विकास नहीं हो रहा है। इसके कारण गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य बहुत ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

शकुंतला देवी के नेतृत्व में दोपहर के समय महिलाएं डीसी कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि गांव में कई वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज तक इसे पक्का नहीं किया है। सड़क पर केवल कंकरा डाला गया है। मौजूदा समय में मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। बारिश में मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण अपने मकानों के निर्माण के लिए अपने घर तक निर्माण सामग्री भी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इस सड़क के निर्माण के लिए महिलाओं ने ही प्रयास किया था। सरकार की तरफ से सड़क तो तैयार कर दी गई, लेकिन आज तक इस पर तारकोल नहीं डाला गया है। सभी उम्मीद लेकर डीसी के पास पहुंची हैं। इसलिए परेशानी को जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें