फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम करेंगी पुल का उद्घाटन

Fri, 29 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज शुक्रवार को उधमपुर आ रही हैं। यहां वह राहत योजना के तहत बनाए गए पुल का उद्घाटन करेंगी फिर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुटा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हर विभाग से भारी संख्या में कर्मचारियों को बुलाया गया है। बट्टलवालियां स्थित मोदी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीरवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जानकारी मिली है कि शिक्षा विभाग पर कुल एक हजार लोगों को जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें स्कूलों के शिक्षकों, अधिकारियों सहित स्कूली छात्रों को भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को इस कार्यक्रम में हर तहसील से सौ कर्मचारियों को पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग से भी हजार के करीब कर्मचारियों को कार्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के कुल छह हजार लोगों को कार्यक्रम में आना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण सरकारी दफ्तरों में वीरानी जैसे हालात हो सकते हैं। लोगों का कामकाज बाधित हो सकता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें