कटड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पहुंचे और वहां से वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर श्रीनगर के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक जम्मू सचिवालय में जरूरी कामकाज को लेकर वीरवार को मुख्यमंत्री तथा उनके पिता खराब मौसम के कारण हवाई सेवा बाधित होने के चलते श्रीनगर से वंदे भारत रेल के जरिए कटड़ा पहुंचे थे और वहां से कार में सवार होकर जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे जम्मू से कार के जरिए वह कटड़ा पहुंचे। एक निजी होटल में कुछ देर विश्राम करने के बाद करीब 2:30 बजे श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा पर पहुंचे और वहां वंदे भारत में सवार होकर श्रीनगर के लिए रवाना हो गए।