रैंबल पुलिस द्वारा मंथल टिकरी में स्थित ढाबा पर शराब पीते पकड़े गए लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के अधीन आते कटड़ा रोड मंथल टिकरी में एक मीट की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को दुकानदार सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को राजपूत चिकन ढाबा पर अवैध शराब की बिक्री के बारे में गुप्त सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मार कर दुकान के मालिक अवतार सिंह निवासी टिकरी सहित सात लोगों को काबू कर लिया। दुकान से दो बोतलें शराब भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में पवन सिंह निवासी नगुलता चिनैनी, शेर सिंह निवासी बली नाला उधमपुर, बलबीर सिंह निवासी जुड्डा रियासी, शमशेर सिंह निवासी नोमाई, कटड़ा, बबलू कुमार निवासी घाट शाई डोडा और जतिन शर्मा निवासी मदयाल कटड़ा शामिल हैं।