किश्तवाड़। जिले के मढ़वा उपमंडल की दच्छन तहसील के होंजड़ गांव में 27 जुलाई की रात को बादल फटने से आई बाढ़ में 19 लोग लापता हो गए थे। उनकी तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार को भी अभियान चलाया गया, लेकिन किसी का भी कोई सुराग नहीं मिला है।
गत तीन दिन से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित पुलिस, सेना, एनजीओज और उनके परिजन लापता लोगों की तालाश कर रहे हैं। एसएसपी शफकत हुसैन अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
उनके अनुसार बिजली, पानी व खानेपीने और निवास की व्यवस्था की जा रही है। कई एनजीओज भी सहयोग के लिए सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि हादसे के बाद मात्र सात शव बरामद हुए थे, 17 घायलों को रेस्क्यू किया गया था। कुछ का उपचार जारी है। अभी भी 19 लोग लापता हैं।