किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति ने महामारी को मात देने में कामयाबी पाइई है। नए मामलों में सभी स्थानीय हैं। मौजूदा समय में 35 मामले सक्रिय हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4645 पहुंच गया है, जिनमें से 4566 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी के चलते 44 लोगों की मौत हुई है।