फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बुधवार को कई दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदला है। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होने के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। शाम के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। दिन में तेज बारिश होने पर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था और घने बादल छा गए थे। सुबह करीब दस बजे हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद शाम तक रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश के बाद दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई और शहरवासियों को ठंड परेशान करने लगी। मौसम खराब होने के कारण ग्रामीण इलाकों से भी कम संख्या में लोग उधमपुर पहुंचे। इसी कारण बाजार में रौनक कम नजर आई। शाम के समय ठंड ज्यादा बढ़ गई और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वीरवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें