धर्मनगरी के रेलवे स्टेंशन पर सेप्टिक टैंक फूल होने के वाद बहता गंदा पानी
- फोटो : KATRA
कटड़ा। रेलवे स्टेशन कटड़ा परिसर में प्रशासन ने दो विशाल सेप्टिक टैंक बनाए हैं, जिसमें शौचालय का मलमूत्र जाता है। लेकिन, दोनों प्रमुख सेप्टिक टैंकों की उचित सफाई न होने के कारण मार्ग सहित स्टेशन परिसर में गंदा पानी लगातार बहता रहता है।
रेलवे स्टेशन पर गंदा पानी बहने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। जिसके कारण हर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों को बदबू के साथ गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के प्रधान निलेश कुमार ने बताया कि इन दोनों सेफ्टी टैंक की उचित सफाई वर्षों से नहीं हुई है। इनका जिम्मा आईआरसीटीसी के हवाले है।
उन्होंने कहा कि दोनों टैंक आए दिन बहते रहते हैं। मात्र पोंछा मारकर इसे साफ किया जाता है। इसको लेकर डीआरएम और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी फिरोजपुर, आदि को लगातार पत्र लिखे हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट राजकुमार हक्कू ने कहा कि समय-समय पर दोनों सेप्टिक टैंकों की सफाई की जाती है। बह रहे गंदे पानी को हटाने का काम किया जाएगा।
धर्मनगरी के रेलवे स्टेंशन पर सेप्टिक टैंक फूल होने के वाद बहता गंदा पानी- फोटो : KATRA
धर्मनगरी के रेलवे स्टेंशन पर सेप्टिक टैंक फूल होने के वाद बहता गंदा पानी- फोटो : KATRA