फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका नदी की होगी सफाई, 24 सदस्यीय प्रोटेक्शन फोर्स बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैसाखी मेले के बाद नदी और घाट के आसपास सफाई शुरू करेगी टीम, लोगों को पॉलीथिन या कचरा डालने से भी रोकेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए लगभग 186 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद नदी गंदगी से भरी पड़ी है। नदी में गंदगी फेंकी जा रही है। इससे निपटने के लिए नगर परिषद ने सीईओ की निगरानी में 24 सदस्यीय देविका प्रोटेक्शन फोर्स बनाई है। बैसाखी मेले के बाद यह टीम टीम नदी और घाट पर सफाई शुरू करेगी।
उधमपुर की पहचान गंगा नदी की बड़ी बहन देविका के रूप की जाती है। देविका को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन सहित सामाजिक संगठन प्रयास करते आए हैं। नदी को शौचालय एवं रसोई की गंदगी से मुक्त करने के लिए सीवरेज परियोजना का निर्माण किया गया था। इससे नदी को शहर के सीवरेज की गंदगी से तो लगभग 90 प्रतिशत तक मुक्ति मिल गई, लेकिन देखभाल को लेकर किसी भी विभाग को जिम्मेदारी न सौंपे जाने से कूड़ा-कर्कट से देविका अभी दूषित है। नदी में पालीथिन, कूड़े की भरमार है। इसे लेकर नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था का बीढ़ा खुद उठाया है। इसके लिए सफाई कर्मियों की 24 सदस्यीय देविका प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया है, जोकि शहर के साथ-साथ समय-समय पर देविका नदी और घाट पर सफाई व्यवस्था को सुचारू करेगी। कुछ दिन बाद देविका घाट पर बैसाखी मेले का आयोजन होना है। तीन दिन तक चलने वाले मेले में सैकड़ों की भीड़ उमड़ती है। इसलिए मेले के संपन्न होते ही फोर्स काम में जुट जाएगी। देविका को कचरे एवं गंदगी से मुक्त करेगी। खासकर देविका में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर भी नजर रखेगी ताकि लोग पॉलीथिन आदि से जुड़ा कचरा देविका में न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
देविका नदी और घाट के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 सदस्याें की देविका प्रोटेक्शन फोर्स बनाई है। इसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम बैसाखी मेले के बाद देविका नदी, घाट एवं पार्क में फैली गंदगी को साफ करेगी। नितिन गुप्ता, सीईओ नगर परषिद
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें