फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने बाजारों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जहां प्रदेश प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया है वहीं नगर परिषद ने सभी बाजारों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर परिषद के सीईओ संजीव गंडोत्रा ने टीम के साथ मार्केट का दौरा किया और दो वाहन लगाकर सैनिटाइज करने का काम शुरू करवाया। उनकी निगरानी में सैनिटाइजर वाहनों द्वारा दुकानों को अच्छे से सैनिटाइज किया गया। सीईओ ने बताया कि इस काम के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। नगर के क्षेत्राधिकार में सभी जगह सैनिटाइज कार्यक्रम चलाया जाएगा। वार्ड पार्षदों के सहयोग से नगर के वार्डों में पंप के माध्यम से दवाई का छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से नगरवासियों की सहायता के लिए एक हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें