फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद और ग्रेफ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धार और हाईवे को मिलाने वाले दोमेल चौक के दुकानदारों ने नगर परिषद और ग्रेफ के खिलाफ शकुवार को प्रदर्शन कर हाईवे पर नालियों की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसोसिएटड चेंबर आफ कामर्स के उपप्रधान एवं स्थानीय दुकानदार अशोक सैगल ने कहा कि उनकी दुकानों के सामने अकसर कीचड़ भरा रहता है। नालियां कई जगह पर बंद हो गई हैं।

उसमें पानी जमा रहता है और क्षेत्र में ठहरे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बार नगर परिषद, टाउन एरिया कमेटी, हाईवे का रखरखाव रखने वाली ग्रेफ के अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यही नहीं जहां पर सबसे अधिक खतरा रहता है, वहां पर सेना का ही हाईवे कानवाई का रिपोर्टिंग कार्यालय है। पानी में मच्छर, मक्खी मंडरा रहे हैं। जल प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन


दोमेल चौक पर ही इतने बढ़े गड्डे हैं कि गाड़ियों भी इसमें फंस जाती हैं। लोग घायल होते हैं और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बारिश के कारण हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। प्रदर्शनकारियों में गणेश, रामपाल, विजय कुमार, गणपति आदि लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें