फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पलटने से छह लोग घायल

Fri, 08 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर से दस किलोमीटर दूर खैरी क्षेत्र में टाटा मोबाइल पलटने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सभी घायल बीएसएनएल का हाईवे पर लगे कार्य में काम करने वाले श्रमिक हैं। जो शाम को छुट्टी कर घर वापस उधमपुर लौट रहे थे। खैरी क्षेत्र में फिसलन और रास्ता खराब होने के कारण उधमपुर को आ रही टाटा मोबाइल गाड़ी (जेके6-3688) अचानक पलट गई।

एक बड़े गड्ढे में टायर फंसने के कारण गाड़ी पलटी। उसमें सवार छह लोग अरशद हुसैन निवासी डोडा, फरीद अहमद निवासी बली नाला, मुश्ताक अहमद निवासी डोडा, रशीद अहमद निवासी डोडा, मो. यूसुफ निवासी डोडा, शाहबाज निवासी डोडा घायल हो गए।
विज्ञापन


फरीद अली की हालत गंभीर होने के कारण उसे जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे के तुरंत बद ट्रैफिक पुलिस व हाईवे पर तैनात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टाटा मोबाइल को भी सीधा किया और सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया। अन्य घायलों की हालत स्थित बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिवार के सदस्यों को पहुंचा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें