चिनैनी। पुलिस ने नशा तस्कर इशाक शाह निवासी बेहिबाग, कुलगाम, कश्मीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 163/2024 में वांछित था। वह कई जिलों में हेरोइन की व्यावसायिक आपूर्ति में शामिल एक बड़ा तस्कर था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा था, लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने उसे दबोच लिया। इस गिरफ्तारी से अवैध ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने में बड़ी मदद मिलेगी और अन्य आरोपियों की पहचान करने में भी अहम सुराग मिलेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उधमपुर पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों को खत्म करने और नशे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।