फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वफादार टिप्सी और टोजो ने तेंदुए के जबड़े से बचाई मालकिन की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत में काम करते समय हुआ अचानक हमला, कुत्तों की बहादुरी के आगे भागा जंगली जीव
विज्ञापन

चिनैनी। अगर टिप्सी और टोजो न होते तो आज हालात कुछ और होते। यह शब्द उस 60 वर्षीय महिला के हैं, जिसकी जान उसके पालतू कुत्तों ने तेंदुए से लड़कर बचाई। पालतू कुत्तों की वफादारी और बहादुरी की मिसाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

धरमथल चुंटी की सत्या देवी (60) खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले से महिला के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि हमले के वक्त वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं तो पालतू कुत्ते टिप्सी और टोजो तुरंत पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जान की परवाह किए बिना टिप्सी और टोजो ने तेंदुए पर जवाबी हमला कर दिया। कुत्तों के आक्रामक रुख को देख तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। हालांकि महिला का कहना है कि तेंदुआ वहां से ज्यादा दूर नहीं गया है लेकिन पालतू कुत्तों ने समय रहते उनकी जान बचा ली।

अस्पताल में उपचार जारी

घायल सत्या देवी को लोगों की मदद से तुरंत चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें