फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य सचिव ने फोरलेन परियोजना के कार्यों की प्रगति जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल-काजीगुंड और चिनैनी-नाशरी टनल के बीच 66 किलोमीटर की दूरी पर विभिन्न स्थानों पर फोरलेन परियोजना के चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव सोमवार को रामबन के दौरे पर थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव मेहता ने बनिहाल फ्लाईओवर के 2.3 किमी के चल रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई को दिसंबर तक पुल को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को बनिहाल फ्लाईओवर का काम पूरा होने तक बनिहाल शहर से गुजरने वाली सड़क को ब्लैकटॉप करने को कहा।

उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 6.2 किमी शेरबीबी वायाडक्ट, सुरंग टी-4, 4.2 किमी डिगडूल ट्विन ट्यूब सुरंग और रामबन फ्लाईओवर के अतिरिक्त दो ट्यूबों पर काम सुनिश्चित किया जाए ताकि श्रीनगर और जम्मू के बीच यात्रा का समय और कम हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एनएचएआई से सुरंग टी-3 और टी-5 के बीच भारी वाहनों की परेशानी मुक्त दोतरफा आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने मगरकोटे के पास टी5 वायाडक्ट और अंडरपास को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने हल्के-मध्यम वाहनों (एलएमवी) और भारी वाहनों (एचएमवी) दोनों के लिए काजीगुंड और नाशरी सुरंगों के बीच 66 किलोमीटर लंबी सड़क को दो-तरफा बनाने के लिए यातायात विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें