फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छपरा में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं, एक आईएसएम डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पंचायत बारटा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छपरा में मात्र एक आईएसएम डॉक्टर के सहारे स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जा रही है, जिसके कारण पंचायत की लगभग दो हजार आबादी परेशान है और उन्हें इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर एक एमबीबीएस डॉक्टर की काफी ज्यादा जरूरत है, लेकिन यहां मात्र एक आईएसएम डॉक्टर को केंद्र के संचालन का जिम्मा सौंप कर खानापूर्ति की गई है। हालांकि सेंटर में तैनात आईएसएम डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहा है, लेकिन अधिक बीमार अथवा आपात स्थिति में ज्यादातर लोग इलाज करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर जाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच लीला देवी ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर पंचायत के विभिन्न गांवों की तकरीबन 2 हजार की आबादी इलाज के लिए निर्भर है, लेकिन यहां एमबीबीएस डॉक्टर न होने से इलाज के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों से सेंटर में एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती करने और अन्य सुविधाएं बढ़ाने की कई बार गुहार लगाई है, लेकिन फिर भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
-
हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एमबीबीएस डाक्टर की पोस्ट नहीं होती है, चुंकि बारटा के हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर छपरा में इलाज का भार अधिक है और इसे देखते हुए इसे अपग्रेड करने और यहां एमबीबीएस डाॅक्टर की तैनाती के साथ अन्य सुविधाएं बढा़ने का भी प्रयास किया जाएगाविधायक आरएस पठनिया, उधमपुर पूर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें