चिनैनी। चिनैनी-चसकू मार्ग पर तेज बारिश के कारण पहाड़ी खिसक कर चट्टानें गिर गई थीं। कच्ची नालियों में निकासी बाधित से पानी लोगों के घरों में घुस जाता था। अब इन दिक्कतों से राहत मिलने जा रही है। नालियों सहित सुरक्षा दीवार बनाने के लिए करीब 10 लाख की लागत से मरम्मत कार्य किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि मार्ग के बीच एक स्कूल है जहां बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे पड़े पत्थरों के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुसार मार्ग के बीच सुरक्षा दीवार तथा नालियां बनाई जाएगी जिससे सफर आरामदायक होगा।