फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बैणी संगम पर बैसाखी मेला मनाए जाने को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बैसाखी मेला बैणी संगम में धूमधाम के साथ मनाए जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिन्हें कई तरह की असुविधाएं होती हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि मेला स्थल में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा पहुंचाई जानी चाहिए। मेले में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए बैणी संगम में पहुंचते हैं। ऐसे में मेला स्थल पर महिलाओं के स्नान के लिए स्थायी तौर पर तवी नदी व देविका के हो रहे मिलन के पास बाथरूम बनाए जाने चाहिए ताकि महिलाएं पवित्र स्नान कर सकें।
विज्ञापन

मेला स्थल की ओर आने वाले पैदल मार्ग की हालत में भी सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में जिला उधमपुर, जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी तथा अन्य जगहों से श्रद्धालु बैसाखी मेले में पहुंचते हैं जिन्हें कई तरह की समस्याएं मेला स्थल पर पेश आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बैसाखी मेले के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाने चाहिएं जबकि मेले में पेश आने वाली कमियों को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से बैसाखी मेले पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें