फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेलीवेजर्स ने नियमितीकरण और वेतन बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े दैनिक वेतनभोगियों ने संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए सरकार से नियमित करने और उचित वेतन देने की मांग उठाई। समस्याओं को लेकर ऑल डेलीवेजर्स संघर्ष समिति ने सोमवार को प्रदर्शन किया। शशि शर्मा ने कहा कि सरकार आवाज को नजरअंदाज न करे। जल्द से जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय ले। वर्ष 2005 से लगातार 24 घंटे तक सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक पक्का नहीं किया गया। जो वेतन मिल रहा है,उससे बच्चों की स्कूल फीस भरना और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। वे केवल हक मांग रहे हैं और इस संबंध में कई बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें