फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में लुढ़का पारा, नत्थाटॉप में सैलानियों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में मंगलवार को भी मौसम के मिजाज बदला रहा। दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। नत्थाटॉप में बिछी बर्फ की चादर सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बर्फबारी में पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं। इसी तरह जम्मू संभाग के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पटनीटॉप में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बदले हुए मौसम के कारण ऊंचाई पर रहने वाले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। शाम होते ही तापमान में अत्यधिक गिरावट के कारण दुकानदारों ने जल्दी दुकानें बंद कर घरों की ओर रुख करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें