फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शॉटपुट व 600 मीटर दौड़ में चिनैनी की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जारी जोनल स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिताओं के आखिरी दिन सोमवार को अंडर-14 और अंडर-17 लड़कों के खेल मुकाबले करवाए गए।
प्रतिभागियों ने दौड़, लांग जंप, हाई जंप, कुश्ती आदि स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल राजिंदर सिंह तारा के संरक्षण में हुई।
विज्ञापन

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर अंडर-14 आयु वर्ग की दौड़ में अमन सिंह हाई स्कूल नगुलता, 200 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल चिनैनी के अजय कुमार, 400 मीटर में जाहिद खान मिडिल स्कूल बेश्टी, 600 मीटर दौड़ में उत्तम सिंह मिडिल स्कूल चिनैनी पहले स्थान पर रहे, जबकि शॉटपुट में चिनैनी मिडिल स्कूल के अजय कुमार, लांग जंप में अबरार अब्बास मिडिल स्कूल कुद, हाई जंप में सुमित शर्मा मिडिल स्कूल तोल्ड़ी नाला ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों के फाइनल मुकाबले में 100 मीटर दौड़ में मानिक कुमार हाई स्कूल सिरा, 200 मीटर में सोहित कुमार हायर सेकेंडरी धनास, 400 मीटर में हायर सेकेंडरी सयुना प्रवीण चंद, 800 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना प्रदीप कुमार, 1500 मीटर में हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के वरुण बाली और 3000 लंबी दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना के पूरन चंद ने पहला स्थान हासिल किया है। शॉटपुट में सुमित, लांग जंप में सहरान सुंवड़िया और हाई जंप में पूरन चंद ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए अनिल वर्मा पीईएम को समग्र प्रभारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें