फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी की शाजिया ने फर्नीशिंग गुड्स स्टोर से शुरू किया आत्मनिर्भरता का सफर

विज्ञापन
उधमपुर। अपनी दुकान पर कामकाज संभालती शाजिया कटोच: व्हाट्सएप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। चिनैनी की शाजिया कटोच ने फर्नीशिंग गुड्स की दुकान खोल कर आत्मनिभर्रता का नया सफर शुरू किया गया है। लगभग तीन साल पहले शाजिया ने अपने इस काम की शुरुआत की थी। आज वह कस्बे की एक सफल उद्यमी हैं और अपनी खुद की एक हैंडलूम इकाई चला रही हैं।
उनके निरंतर प्रयासों और सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्राप्त कौशल ने उन्हें सफलता के पथ पर अग्रसर किया।
पहले शाजिया भी अन्य युवाओं की तरह स्नातक के बाद सरकारी रोजगार की तलाश में थी और समय घर में बेरोजगार की तरह बीत रहा था। इस बीच साल 2021 में शाजिया ने एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से एक महीने का टेलरिंग का कोर्स सीखा जिससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए कौशल और रूचि हासिल हुई। इसके बाद शाजिया ने साल जेके बैंक से ऋण लेकर साल 2022 की शुरूआत में ही फर्नीशिंग गुड्स की दुकान खोलकर अपना स्वरोजगार शुरू किया और आत्मनिर्भर बनने के अपने सपने पर पहल कदम आगे बढ़ा दिया। आज वे चिनैनी में एक सफल उद्यमी के तौर पर अपना खुद का स्वरोजगार चला रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाज़िया की दुकान चिनैनी के मुख्य मार्ग पर है। उनकी दुकान दूसरी मंज़िल पर है जिसे उन्होंने किराए पर लिया था। दुकान पर कंबल, रजाई, पर्दे, चादरें, कुशन, चटाई के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं और रिसेप्शन के लिए भी अलग सेक्शन है। ग्राहकों के साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा है, आने वाला हर ग्राहक खाली हाथ नहीं जाता। सभी सामान बहुत अच्छी गुणवत्ता के हैं और कीमत भी उचित है। शाजिया की प्रति माह की औसतन आय लगभग 50 हजार के आसपास है। अपने अदम्य साहस की प्रतीक यह महिला, अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रति अत्यंत आभारी हैं और वर्तमान में रोजगार की तलाश में परेशान युवक युवतियों के लिए प्ररेणा का एक नया उदाहरण बन चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें