फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरोली माता की यात्रा 24 से, लंगर टीमें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। सरोली माता की यात्रा 24 सितंबर से शुरू हो रही है। इसे लेकर सुद्धमहादेव में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरोली माता के दरबार में लंगर लगाने वाली टीमें रविवार को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

मां चंडी सरोली सेवा ट्रस्ट सुद्धमहादेव की ओर से हर वर्ष सरोली माता के दरबार में लंगर का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट के चेयरमैन तुषार गुप्ता, प्रधान सोमराज शर्मा, उपप्रधान दीपक गुप्ता, कुलदीप कुमार व सुभाष चंद्र ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर सुद्धमहादेव के प्राचीन शिव मंदिर से छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि यात्रा में जरूर शामिल हों और मां चंडी के दरबार के दर्शन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें