फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पस्सी गिरने से चिनैनी-दोमेल और चिनैनी-चंप्याड़ी मार्ग बंद

विज्ञापन
चिनैनी चंप्याड़ी सड़क के बीच पड़ी पस्सी: स्रोत: संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में बुधवार को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। बारिश से चिनैनी-दोमेल मार्ग गिरी पस्सी गिरने से आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। चिनैनी-चंप्याड़ी सड़क पर पस्सी गिरने के कारण यह रास्ता भी बंद रहा। बारिश के कारण कस्बे के बाजारों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की आवाजाही न होने से बाजार सुने पड़े हुए हैं। तेज बारिश के चलते चिनैनी-धनास मार्ग कई जगह पर धंस गया। यहां भी गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो पाई।
बुधवार को चिनैनी से अलग-अलग रूटों पर चलने वाले वाहन भी बहुत कम चले। कई जगहों पर कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोग पड़ोसियों के घर शरण लिए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें