फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज और कल बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शिक्षा विभाग की तरफ से एहतियात के तौर पर सभी निजी और सरकारी स्कूलों को पांच सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बारिश से जिले के दूरदराज के ग्रामीण व कई शहरी स्कूलों की हालत खस्ता हो गई है। कई जगहों पर स्कूल तक पहुंचने के रास्ते अभी भी बंद हैं। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने फिलहाल सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। इस बीच यह भी मंथन किया जा रहा है कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में स्कूली इमारतों को कहां और कितना नुकसान हुआ है।जिला स्तर पर भी मुख्य शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। सभी जोनल शिक्षा प्रमुखों से ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। जिला उधमपुर की डिप्टी सीईओ कल्पना जसरोटिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्कूलों की जानकारी जुटाई जा रही है और एक-दो दिन के भीतर इसका पूरा ब्यौरा एकत्रित कर आगे की कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें