चिनैनी में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
चिनैनी। चिनैनी कस्बे के सीएफसी में बुधवार को संविधान हत्या दिवस मनाया गया, इस मौके पर एसडीएम डॉ रणजीत सिंह कोतवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि उनके साथ तहसीलदार पंकज सिंह भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों के अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी तथा गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मौके पर संविधान हत्या दिवस को लेकर जानकारी दी गई और बताया गया की 50 साल पहले आपातकाल के दौरान क्या हुआ था । कार्यक्रम में एसडीएम ने बताया कि 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक ग्रामीण व कस्बे में पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित होंगे, और इसमें लोगों को संविधान, मौलिक अधिकार तथा लोकतंत्र क्या है इसकी जानकारी पहुंचाई जाएगी ।
उन्होंने बताया कि 1975 में मौलिक अधिकार को सस्पेंड किया गया था उसी को लेकर लोगों को जानकारी दी गई और साथ ही बताया गया कि हमारा संविधान सबसे ऊपर है और हर घर में संविधान, मौलिक अधिकार को लेकर जानकारी होनी चाहिए । उन्होंने लोगों को बच्चों तक संविधान की जानकारी देने को कहा साथ ही घर-घर में संविधान की किताब भी रखना को कहा ।