उधमपुर। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी शाम निवासी कोटली पांइ मौजूदा समय में धनोड़ी बिरमा के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी व्यक्ति जिला उधमपुर में विभिन्न एनडीपीएस मामलों में सक्रिय रूप से शामिल था और स्थानीय युवाओं को नशीली दवाओं की आपूर्ति करके नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बढ़ावा दे रहा था। उसकी गतिविधियों से जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा था। हिरासत आदेश की तामील की गई और आरोपी को जम्मू की कोट भलवाल जेल भेज दिया गया। संवाद