चिनैनी में एल पी जी गैस लोगों को दी जा रही: स्रोत: संवाद
- फोटो : संवाद
चिनैनी। श्रीनगर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की गाड़ी मंगलवार को कस्बे के लिए मंगवाई गई। उधमपुर से एक लिंक मार्ग के जरिए जरूरी सामान भी जरूरतमंद लोगों के लिए मंगवाया गया जिन्हें मंगलवार को वितरित किया गया।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण चिनैनी क्षेत्र में रोजमर्रा की चीजों की कमी आने लगी थी, खासकर एलपीजी गैस तथा राशन की किल्लत भी लोगों को अब परेशान कर रही थी । मंगलवार की सुबह प्रशासन की ओर से श्रीनगर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की गाड़ी मंगवाई गई जिसे क्षेत्र के लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। टीएसओ रितिक शर्मा ने बताया कि उनके प्रयास रहे कि लोगों तक राशन पहुंचे तथा मंगलवार को भी कई जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर लोगों को दिए गए ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। संवाद