चिनैनी अस्पताल मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे से गुजरते वाहन
-मरीज का इलाज करवाने वाले तीमारदार खुद बन जाते हैं मरीज
चिनैनी। कम्युनिटी हेल्थ सेंट (सीएचसी) को जाने वाला मार्ग लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यह मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिस कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज को अस्पताल लाने वाले तीमारदार दोपहिया वाहन पर आते हैं और कई बार गिरकर वे खुद मरीज बन जाते हैं।
स्थानीय निवासी यशपाल, कुलबीर सिंह, राज सिंह, सतपाल ने बताया कि अस्पताल जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है । इस मार्ग से हर रोज हजारों लोग आते जाते हैं, जिनमें कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने दो पहिया वाहन से अस्पताल पहुंचते हैं और अस्पताल के इस मार्ग पर सड़क की खस्ता हालत और छोटे-छोटे कंकरों के कारण दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं और कई लोग हर रोज घायल भी हो जाते हैं। मार्ग की हालत को सुधारने की कई बार मांग भी उठाई जा चुकी है। मार्ग से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ते हैं जिससे हादसे का डर हर समय बना रहता है । लोगों ने कहा कि ब्लॉक का सबसे बड़ा अस्पताल चिनैनी है और इसके मार्ग की हालत ही काफी खस्ता हो चुकी है। उन्होंने मांग उठाई है कि सड़क की हालत में सुधार किया जाए ताकि लोगों को इस मार्ग से परेशानियां न हों।
वही लोक निर्माण विभाग के एईई आतिश भारद्वाज ने कहा कि सिटी प्लान में इस सड़क को रखा गया है उम्मीद है जल्द इस पर कार्य शुरू हो जाएगा ।