उधमपुर। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग उधमपुर के नजदीक थर्ड में भारी लैंडस्लाइड होने के कारण
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण लगातार लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जरूरी सामान कस्बे में पहुंच नहीं पा रहा है। दवाइयों की भी कमी हो गई है।
लोगों ने कहा कि प्रशासन को जब तक हाईवे नहीं खुल जाता तब तक कुछ जरूरी सामान को एयरलिफ्ट कर चिनैनी पहुंचाना चाहिए। रोहित, राकेश कुमार व करतार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किराना की कई चीजें खत्म हो गई हैं। सब्जियां भी चिनैनी नहीं पहुंच पा रहीं। दूध, दही, पनीर के अलावा जरूरी दवाइयों की कमी हो गई है। प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को क्षेत्र में जरूरी सामान पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। संवाद