फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला विकास आयुक्त ने किया चिनैनी का दौरा, अस्पताल और अन्य सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जिला विकास आयुक्त मिंगा शेरपा ने मंगलवार को चिनैनी के सरकारी कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भी जायजा लिया। डीसी ने इमरजेंसी वार्ड, इम्यूनाइजेशन, ब्लड स्टोरेज बैंक, लैबोरेट्री, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों की समस्या व जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाले हादसे के बाद मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिए जाने के सवाल पर डीसी ने कहा कि अस्पताल के साथ ही हाईवे है और ट्रामा के केस ज्यादा आते हैं कोशिश रहेगी कि ट्रामा में इलाज हो सके। कुछ लोगों की ओर से 108 एंबुलेस को लेकर की गई शिकायत पर डीसी ने कहा कि समस्या की जांच की जाएगी। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, स्कूलों तथा दूसरे कार्यालयों का भी दौरा किया। उन्होंने सुद्धमहादेव व मानतलाई में इंटरनेशनल योग सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें